लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य

लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य मिला है. पहली पारी में 27 रनों की मामूली बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी 226 रनों पर ऑलआउट हो गई. एमिलियो गे ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाए, वहीं ओली रॉबिन्सन की 29 रनों की पारी ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स की कठिन पिच पर एक मजबूत स्कोर बनाने में मदद की.

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 140 रनों पर सिमट गई थी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम 61 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. कीवी टीम ने दूसरे दिन अपने स्कोर को आगे बढ़ाया और पूरी टीम 113 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह अंग्रेजों को पहली पारी में 27 रनों की बढ़त मिली.

दूसरी पारी में इंग्लैंड को बेन डकेट और एमिलियो गे ने बढ़िया शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े. डकेट ने 33 रन, जबकि एमिलियो ने 57 रन बनाए. एक समय इंग्लैंड ने केवल 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए थे, लेकिन तभी एक रन के भीतर इंग्लैंड ने 4 विकेट खो दिए. कीवी टीम ने वापसी की, लेकिन जेमी स्मिथ की 39 रनों की पारी और फिर ओली रॉबिन्सन की जुझारू पारी ने इंग्लैंड को 226 के स्कोर तक पहुंचाया.

न्यूजीलैंड रचेगी इतिहास

न्यूजीलैंड को चौथी पारी में 254 रनों का लक्ष्य मिल है. बता दें कि लॉर्ड्स मैदान पर इतिहास में केवल एक बार 300 से अधिक लक्ष्य चेज हुआ है, जब साल 1984 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में 342 रन चेज कर दिए थे. उसके अलावा केवल तीन बार यहां 250 रन से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है. ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए यह लक्ष्य हासिल करना बहुत कठिन होगा.

वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लॉर्ड्स पर न्यूजीलैंड केवल एक बार इंग्लैंड को हरा पाया है. कीवी टीम की यह जीत साल 1999 में आई थी, लेकिन उसके बाद 27 सालों से न्यूजीलैंड को इंग्लैंड पर लॉर्ड्स मैदान में जीत नहीं मिली है

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```