मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर कहलगाँव थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कहलगाँव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मोहर्रम जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
थाना अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा और सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आश्वासन दिया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव भी प्रशासन के समक्ष रखे।
बैठक में महेशामुंडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, विक्की यादव, प्रवीण राणा, मो. आरिफ, मो. आजाद, एकलब्य कुमार, नितिन, पवन भारती, बद्री मंडल, नंदन, सुरेंद्र, चांद आलम, मोहम्मद असलम आलम, विक्की कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में थाना अध्यक्ष ने सभी लोगों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की, ताकि मोहर्रम पर्व पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```