कहलगांव। एनएच-80 स्थित कुआं पुल की स्थिति का कहलगांव विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पुल की वर्तमान स्थिति, आवागमन की स्थिति तथा मरम्मत से जुड़े कार्यों का जायजा लिया।
विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से पुल की स्थिति और मरम्मत को लेकर जानकारी ली। उन्होंने पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई और मरम्मत कार्य में तेजी लाने को लेकर निर्देश दिए।
कुआं पुल एनएच-80 पर आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पुल की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों की ओर से भी लगातार चिंता जताई जाती रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply