विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय कहलगांव में योग जागरूकता शिविर का आयोजन

कहलगांव, भागलपुर | भारत वार्ता न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित उद्यान में योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, पारा लीगल वॉलंटियर्स एवं न्यायालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का आयोजन नालसा (NALSA) की कार्य योजना के आलोक में किया गया। शिविर का संचालन प्राधिकार की अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश श्री अखिलेश कुमार के निर्देशन में हुआ। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को योग के महत्व, विभिन्न योगासन तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन (ग्रीष्म संक्रांति) होने के साथ-साथ भारतीय परंपरा में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश श्री अखिलेश कुमार एवं मुंसिफ सह सचिव श्री विकास गौरव के निर्देशन में किया गया। प्राधिकार द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता एवं विधिक साक्षरता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर अवर न्यायाधीश तृतीय श्री तस्नीम कौशर, मुंसिफ द्वितीय श्री अनंत कुमार, सिरिस्तेदार अरविंद कुमार, नाजिर संजय कुमार, प्राधिकार के मनीष पांडेय सहित व्यवहार न्यायालय कहलगांव के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```