उपेंद्र कुशवाहा पुनः बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अवध किशोर कुमार ने दी बधाई

राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा शनिवार को नई दिल्ली स्थित स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सांगठनिक चुनाव का आयोजन किया गया। अधिवेशन में सामाजिक न्याय की विचारधारा के प्रमुख नेता उपेंद्र कुशवाहा को सर्वसम्मति से पुनः राष्ट्रीय लोक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर उनके निर्विरोध निर्वाचन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता अवध किशोर कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व की सराहना की।
अवध किशोर कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के कारण राष्ट्रीय लोक मोर्चा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय तथा समाज के वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के बल पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा आम जनता की समस्याओं के समाधान तथा संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। साथ ही आने वाले समय में पार्टी जनता के बीच अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाएगी।
राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी की भावी रणनीतियों, संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```