भारत वार्ता /
बौंसी (बांका)
बौंसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रजौन थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड के एक आरोपी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन थाना कांड संख्या-193/26, दिनांक 27 मई 2026 में दर्ज धारा 103(1)/61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह बौंसी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी जयप्रकाश यादव का पुत्र है और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था।
गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी थाना पुलिस ने तेतरिया गांव के समीप खेत में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक संपूर्ण लोहे का बना देशी कट्टा (पिस्तौल), .315 बोर की दो जिंदा गोलियां तथा रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
बरामदगी के संबंध में बौंसी थाना में कांड संख्या-143/26, दिनांक 10 जून 2026 के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियार के उपयोग और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यकतानुसार अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी।
📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply