सहरसा स्थित एम.एल.टी. कॉलेज परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु वंदना की तथा आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को पूज्य गुरुदेव सद्गुरु परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज का दिव्य सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
स्वामी रामचंद्राचार्य ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु कृपा का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है।
श्री शिवशक्ति योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन एवं गुरु वंदना जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाने की अपील की।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply