पकड़तल्ला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह, अनुभवों और यादों को किया साझा
कहलगांव, भागलपुर। म. शं. ला. क. सरस्वती विद्या मंदिर, पकड़तल्ला में रविवार को पूर्व छात्र-छात्राओं की बैठक एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हुईं और पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन अरविंद सिंह ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिषेक कुमार पांडेय ने पूर्व छात्र संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं संगठन की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र संगठन विद्यालय और उसके पूर्व विद्यार्थियों के बीच निरंतर संपर्क एवं सहयोग का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुशासन ने उनके जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्षों बाद विद्यालय परिसर में एक-दूसरे से मिलकर पूर्व छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह में मुख्य अतिथि राजीव रंजन, पूर्व छात्र एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, कहलगांव तथा विशिष्ट अतिथि सतीश कुमार सिंह, विभाग प्रमुख, भागलपुर विभाग सह प्रांतीय मीडिया संयोजक सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व छात्र संगठन के संयोजक रवि भूषण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, पूर्व छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व छात्र-छात्राओं का यह मिलन समारोह पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ विद्यालय से अपने जुड़ाव को और मजबूत करने तथा भविष्य में मिलकर कार्य करने के नए संकल्प के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
📸 भारत वार्ता न्यूज़
📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply