बाबा भोलेनाथ के दरबार में सजी भजन संध्या, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

भागलपुर/बिहपुर। श्रावण महीने की अंतिम पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बिहपुर जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर परिसर में नवयुवक संघ की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में स्थानीय सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन गायिका रूपा राजपूत, शाहिल, पिंटू सिन्हा सहित अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए।
भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और भक्तिमय संगीत से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए। पूरे परिसर में देर रात तक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजबली पंडित, अनिल पंडित, दयानंद कुमार, करण कुमार, विजय आनंद पंडित, बबलू मंडल, मुन्ना कुमार, विश्वकर्मा कुमार, अक्षय कुमार, बल्ले कुमार, आशीष कुमार और मिथुन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वहीं राजा कुमार, अजित और सुजीत समेत कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे।
श्रावण मास की अंतिम पूर्णिमा पर आयोजित इस भजन संध्या ने क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```