“सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम में 21 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

भागलपुर, 12 जून 2026। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 21 आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्राप्त मामलों में मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होने के साथ-साथ सुशासन एवं प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
“सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद एवं समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```