कहलगांव एनटीपीसी के बाहर मृतक कर्मी की पत्नी और पुत्र ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

कहलगांव एनटीपीसी के बाहर मृतक कर्मी की पत्नी और पुत्र ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
कहलगांव, भागलपुर | भारत वार्ता न्यूज़
कहलगांव स्थित एनटीपीसी परियोजना के स्टेट ऑफिस के सामने सोमवार से एक महिला एवं उसके पुत्र ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारी महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दिवंगत पति स्व. उपेन्द्र साह की मृत्यु के बाद आश्रित को नौकरी देने के मामले में प्रबंधन द्वारा वादाखिलाफी की गई है।
भूख हड़ताल पर बैठी महिला का कहना है कि उनके पति की जगह उनके पुत्र को नौकरी पर बहाल किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब कथित रूप से किसी अन्य व्यक्ति को बहाल करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारी पर अपने चहेते व्यक्ति को नौकरी दिलाने का भी आरोप लगाया है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मृतक कर्मी के आश्रित के रूप में उनके पुत्र को नियमानुसार नौकरी दी जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
बैनर के अनुसार, यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 15 जून 2026 से शुरू की गई है और इसका आयोजन स्टेट ऑफिस के सामने, पीटीएस एनटीपीसी कहलगांव में किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारी परिवार ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
(नोट: आरोप प्रदर्शनकारी पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। एनटीपीसी प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
रिपोर्ट: रवि भूषण | भारत वार्ता न्यूज़

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```