प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
कहलगांव, भागलपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नूतन देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण एवं निगरानी की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि उर्वरक वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उर्वरक सीधे किसानों के खेतों तक पहुंच सके। साथ ही उर्वरक की कालाबाजारी और कृत्रिम कमी जैसी समस्याओं पर भी कड़ी नजर रखने की बात कही गई।
समिति ने कृषि कार्यों के लिए आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कहलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक भारद्वाज (अभिषेक पाठक), पंचायत समिति सदस्य हिमांशु सिन्हा, कृषि विभाग के अधिकारी, उर्वरक विक्रेता तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।
— भारत वार्ता न्यूज़, कहलगांव।
📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply