भागलपुर | 30 मई 2026 : भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा एवं भागलपुर पूर्वी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के साथ विक्रमशिला सेतु पुनर्स्थापना कार्य के तहत निर्माणाधीन बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अभियंताओं एवं कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु क्षेत्र में चल रहे पुनर्स्थापना कार्य का समय पर पूरा होना आमजन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इसके उपरांत आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने 31 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के भागलपुर आगमन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, आगंतुकों की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।
📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply