कहलगांव घाट का डीएम ने किया निरीक्षण

भागलपुर | 28 मई 2026

जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव श्री कृष्ण चंद्रगुप्त के साथ कहलगांव घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहलगांव से तीन टंगा एवं गोपालपुर के बीच जल मार्ग के माध्यम से ट्रक एवं छोटी गाड़ियों के परिचालन शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया गया।

 

डीएम ने घाट पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घाट पर यात्री शेड, चिकित्सा शिविर, लाइटिंग व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही घाट तक जाने वाले रास्ते का समतलीकरण कराने का भी निर्देश दिया।

 

🔹 सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए घाट परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अतिरिक्त सुविधाएं बहाल करने पर भी जोर दिया गया।

 

डीएम ने कहा कि जल मार्ग के माध्यम से ट्रक एवं छोटी गाड़ियों का परिचालन शुरू होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```