भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज अंबाबाग में छापेमारी के दौरान मारपीट एवं दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने तत्काल प्रभाव से तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी और चालक सिपाही अमित कुमार को निलंबित कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच कराई गई, जिसमें कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा विभागीय नियमों के उल्लंघन के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
इस संबंध में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के जिला सदस्य मानव कुमार तथा संगठन के स्थानीय प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने मामले को गंभीरता से उठाते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर कार्य करना सभी के लिए आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
भारत वार्ता न्यूज़ के लिए यह मामला पुलिस जवाबदेही और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय माना जा रहा है।
📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply