- संवाददाता: रवि भूषण | भागलपुर
भागलपुर, 7 जुलाई। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव तथा जिला एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ कहलगांव में आयोजित “सहयोग शिविर” का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन किया जाए।
वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने शिविर में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने लोगों से साइबर अपराध, नशामुक्ति तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने की अपील की और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया।
अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने बताया कि सहयोग शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, बैंकिंग, विद्युत, पेयजल, पंचायत एवं पुलिस सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागवार पंजीकरण कर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।
सहयोग शिविर से आमजनों को मिलने वाले प्रमुख लाभ
विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध।
प्रमाण-पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, राजस्व एवं अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान।
विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद एवं शिकायतों का शीघ्र निवारण।
सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन एवं पात्र लाभार्थियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण।
ग्रामीण एवं दूरदराज के लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर को अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाया जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply