भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को भावभीनी विदाई, टाउन हॉल में हुआ सम्मान समारोह

भागलपुर, 21 जून 2026। भागलपुर के टाउन हॉल में रविवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों, कुशल नेतृत्व और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वीय क्षेत्र) विवेक कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सहित जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. नवल किशोर चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्यशैली, अनुशासन, सूक्ष्म कार्ययोजना तथा जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में भागलपुर जिले में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, बेहतर समन्वय और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. चौधरी को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और प्रेरणा से भी ओत-प्रोत रहा।
भारत वार्ता न्यूज़ की ओर से डॉ. नवल किशोर चौधरी को उनके आगामी दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```