भागलपुर। भारत वार्ता न्यूज़ परिवार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। भारत वार्ता न्यूज़ की आधिकारिक वेबसाइट www.bharatvartanews.com का शुभारंभ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस विशेष अवसर पर कहलगांव के लोकप्रिय विधायक शुभानंद मुकेश, समाजसेवी रीगन सिंह, आशीष आनंद, केशव जोशी, मधुकर शवर्णी, एकलब्य पासवान, संतोष झा, मयंक, विक्की यादव तथा वेबसाइट क्रिएटर पूर्णेन्दु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भारत वार्ता न्यूज़ के इस नए डिजिटल सफर के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में समाचारों की त्वरित और विश्वसनीय उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत वार्ता न्यूज़ की यह नई वेबसाइट पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को तेजी से पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
भारत वार्ता न्यूज़ की वेबसाइट के माध्यम से अब भागलपुर, बिहार सहित देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विशेष रिपोर्ट, सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे तथा जनहित की जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी।
भारत वार्ता न्यूज़ परिवार इस अवसर पर अपने सभी पाठकों, शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं विज्ञापनदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके विश्वास और सहयोग से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।
हम सभी पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें, अपने सुझाव एवं प्रतिक्रिया साझा करें तथा भारत वार्ता न्यूज़ परिवार से जुड़े रहें।
भारत वार्ता न्यूज़
“सच की आवाज़, जनता के साथ”
🌐 www.bharatvartanews.com
📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply