दियारा में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, 24 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार

भागलपुर : भागलपुर के एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले अपराधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 👮‍♂️

घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

बताया जा रहा है कि 23 मई की रात तिनघरिया प्राथमिक स्कूल के पास अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश की थी। घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। ⚡

🔹 एसएसपी के निर्देश पर एसटीएफ एवं 15 से अधिक थानों की संयुक्त टीम गठित कर दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

🔹 कार्रवाई के दौरान सबसे पहले कर्पूरी मंडल को गिरफ्तार किया गया।

🔹 पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके मामा अगहनु मंडल के जेल जाने के बाद गिरोह का दबदबा कम हो गया था, इसलिए इलाके में दोबारा खौफ कायम करने के लिए फायरिंग की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने कर्पूरी की निशानदेही पर

✅ अशोक मंडल उर्फ अनिकेत कुमार

✅ आशीष कुमार

को भी गिरफ्तार कर लिया।

🔫 गिरफ्तार अपराधियों के पास से

▪️ एक देसी कट्टा

▪️ पांच जिंदा कारतूस

▪️ दस खोखे

बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई में एसटीएफ भागलपुर, एकचारी थाना पुलिस एवं कई थानों के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 🚔

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```