जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने अनुमंडल कार्यालय, कहलगांव का किया निरीक्षण

समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन पर दिया जोर, जनहित के मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश

भागलपुर | 27 जून 2026

भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय, कहलगांव का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों एवं कार्यालयीन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में कार्यों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों से जुड़े सभी मामलों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के समुचित संधारण एवं नियमित अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था एवं नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव श्री कृष्ण चंद्रगुप्त, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कहलगांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```