केशरवानी समाज की एकजुटता का दिखा दम, अनुमंडल सम्मेलन में नई टीम का गठन

भागलपुर: गोदावरी विवाह भवन में रविवार को आयोजित केशरवानी वैश्य सभा के अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन में समाज की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई अनुमंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता योगेंद्र केशरी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन संजय केशरी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में सनोखर, छटपटिया, भवानीपुर, कासिमपुर, सालपुर, दयालपुर सहित दर्जनों गांवों से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
नई अनुमंडल कार्यकारिणी का गठन
सम्मेलन में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—
अध्यक्ष: योगेंद्र केशरी
सचिव: संजय केशरी
कोषाध्यक्ष: उदय केशरी एवं प्रदीप केशरी
संगठन प्रभारी: कौशल किशोर केशरी
संयोजक: जय प्रकाश केशरी एवं जितेंद्र केशरी
मीडिया प्रभारी: सुजीत केशरी एवं अर्जुन केशरी
उपाध्यक्ष: मनीष केशरी एवं बिरेंद्र केशरी
समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता : विधायक शुभानंद मुकेश
मुख्य अतिथि कहलगांव विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने कहा कि केशरवानी समाज व्यापार, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता होती है। सम्मेलन में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ की सराहना करते हुए उन्होंने अगले अनुमंडल सम्मेलन का आयोजन एनटीपीसी के आम्रपाली परिसर में कराने की घोषणा की।
शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर दिया गया जोर
नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में वैश्य समाज का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है। वक्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने तथा युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया।
प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि केशरवानी वैश्य सभा मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है तथा युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि समाज के अनेक युवा आज विभिन्न प्रशासनिक एवं प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं देकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज के लोग
कार्यक्रम में मनोज केशरी, अजय केशरी, नरेश केशरी, भोला केशरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत शंकर प्रसाद केशरी एवं शशि शेखर केशरी ने किया। अंत में सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और जनसेवा के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```