“सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम में 20 मामलों की सुनवाई, डीएम अलंकृता पाण्डेय ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

भागलपुर | भारत वार्ता न्यूज़ | 22 जून 2026
बिहार सरकार की “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” योजना के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने की।
जनसुनवाई के दौरान लगभग 20 मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आम लोगों की शिकायतें सुनी गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याओं का संज्ञान लिया तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। आमजन की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
जिला प्रशासन का कहना है कि इस जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाना तथा सुशासन और जनविश्वास को मजबूत करना है।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```