भागलपुर: शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की पहल पर एक लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का सुखद समाधान हो गया। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद न्यायालय में लंबित मामले का भी निष्पादन हो गया।
जानकारी के अनुसार, भागलपुर के बबरगंज थाना में चांदनी देवी और अनीता देवी के बीच दर्ज मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। इसी दौरान शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सुलह का प्रयास किया। आयोग की पहल पर दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हो गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्ष न्यायालय में उपस्थित हुए और न्यायाधीश के समक्ष आपसी सहमति से मुकदमा वापस लेने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों के सकारात्मक रुख को देखते हुए न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से न केवल एक परिवार का विवाद समाप्त हुआ, बल्कि समाज के सामने आपसी संवाद और समझदारी से विवाद सुलझाने का एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत हुआ। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने और मिल-जुलकर रहने की अपील की।
📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel Join करें











Leave a Reply