एसएसवी महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी और नियमित कक्षाओं की मांग को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

भागलपुर/कहलगांव, 8 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की एसएसवी महाविद्यालय, कहलगांव इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने, नियमित कक्षाओं के संचालन और विभागवार रूटीन जारी करने की मांग की।
महाविद्यालय अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने कहा कि कॉलेज में भौतिकी एवं संस्कृत विषय के शिक्षकों की कमी के कारण नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इससे विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है और उनके शैक्षणिक भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं, एबीवीपी के दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक (कल्याण छात्रावास कार्य) आशिक पासवान ने कहा कि महाविद्यालय छात्रों से नियमित शुल्क लेता है, लेकिन आवश्यक विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
ज्ञापन में मांग की गई कि महाविद्यालय में आवश्यक विषयों के लिए शीघ्र शिक्षकों की व्यवस्था की जाए, सभी कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी विभागों का रूटीन जल्द से जल्द नोटिस बोर्ड पर जारी किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ता दीपक यादव सहित महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

📢 भारत वार्ता न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार-झारखंड की बड़ी खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

```